-->

Popular Posts

अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में।

अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में।

 

कपूरथला, 25 फरवरी (मल्ली) : रेल कोच फैक्टरी के वारिस शाह हॉल में 68वीं पुरुष और 7वीं महिला ऑल इंडिया रेलवे वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप का उदघाटन आर.सी.एफ. के प्रिंसीपल चीफ मकैनिकल इंजीनियर बी. एम. अग्रवाल ने किया। इस दौरान आर. सी. एफ. खेल संघ के अध्यक्ष नितिन चौधरी, आर.सी.एफ. खेल कूद संघ के अवैतनिक महासचिव दावा छेरिंग तथा खेल कूद संघ के अन्य सदस्य एवं रेलवे बोर्ड के खेल पर्यवेक्षक श्री प्रवीण कुमार उपस्थित थे। बी. एम. अग्रवाल ने सभी प्रतियोगियों, प्रशिक्षकों एवम निर्णयको तथा आयोजकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में 85 पुरुष और 36 महिला खिलाड़ी विभिन्न जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट से भाग ले रहे हैं।



इस प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण कॉमनवैल्थ चैंपियन संजीथा चानू का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, चानू ने 80 किलो स्नैच और 100 किलो क्लीन और जर्क के साथ 180 किलो वजन उठाया।


    इसी भार वर्ग में एम. संतोषी ने रजत और अंजू राजू ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 59 किलो महिला वर्ग में दक्षिण मध्य रेलवे की दीक्षिता ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया। 45 किलो महिला वर्ग में दक्षिण मध्य रेलवे की थुशुमिता ने गोल्ड मैडल जबकि 49 किलो महिला वर्ग में उत्तर पूर्व रेलवे की पूजा गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 55 किलो भार वर्ग में पश्चिम रेलवे गुना सेखरन को गोल्ड मैडल प्राप्त इसी तरह 59 किलो भार वर्ग में एम. राजा तथा 67 किलो वर्ग में के. नीलम राजू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । 73 किलो वर्ग में एन. अजीथ को गोल्ड तथा 81 किलो वर्ग में पी. प्रभाकरन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस चैंपियनशिप में सतीश अर्जुन अवार्डी, ओलिंपियन टी. मुथु, ओलिंपियन रंगा स्वामी, गुरदीप सिंह और महिला वर्ग में संजिता चानू, वंदना गुप्ता, पूनम यादव आदि खिलाड़ी और आयोजक के रूप में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उत्सावर्धन के लिए राम कुमार ध्यानचंद ने अवार्डी, सरवन सिंह, हरजीत सिंह, के परमिन्दर सिंह, जसविंदर सिंह, मैडम रेनू बाला और भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।



इस प्रतियोगिता का समापन 27 फरवरी को होगा और समापन तथा पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता रेल कोच फैक्टरी. कपूरथला के महाप्रबंधक अशेष अग्रवाल करेंगे।




                                                                                                                                                खेल पर्यवेक्षक:  संजीव दत्ता






0 Response to "अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article