उत्तर रेलवे की उपस्थिति में अम्बाला छावनी स्थित बी.पी.एस. प्लानेटोरियम प्रांगण में उत्तर रेलवे सांस्कृतिक संगठन, अम्बाला द्वारा अंतर्मण्डलीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
श्री सुजीत कुमार मिश्रा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO), उत्तर रेलवे की उपस्थिति में अम्बाला छावनी स्थित बी.पी.एस. प्लानेटोरियम प्रांगण में उत्तर रेलवे सांस्कृतिक संगठन, अम्बाला द्वारा अंतर्मण्डलीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ श्री विनोद भाटिया, मण्डल रेल प्रबंधक, अम्बाला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जिसमें कुल 157 रेलकर्मियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, नृत्य-कौशल और सांस्कृतिक विविधता का अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस आयोजन की शास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अम्बाला मण्डल, द्वितीय स्थान आलमबाग लखनऊ और तृतीय स्थान फिरोजपुर मण्डल रहा, वहीं लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अम्बाला मण्डल, द्वितीय स्थान फिरोज़पुर मण्डल और तृतीय स्थान मुरादाबाद मण्डल को प्राप्त हुआ।
खेल पर्यवेक्षक:- संजीव दत्ता
समन्वयक :- सपना दत्ता
दूरभाष :- 9971999864
प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com
0 Response to "उत्तर रेलवे की उपस्थिति में अम्बाला छावनी स्थित बी.पी.एस. प्लानेटोरियम प्रांगण में उत्तर रेलवे सांस्कृतिक संगठन, अम्बाला द्वारा अंतर्मण्डलीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। "
Post a Comment