वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर रेलवे कार्मिक शाखा में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन
नयी दिल्ली, दिनांक 7.11.2025. “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर रेलवे की कार्मिक शाखा में आज एक विशेष भाव-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्मिक अधिकारी (CPO/A) श्रीमती प्रियंका वर्धन ने किया।
इस अवसर पर कार्मिक शाखा की संस्कृति टीम द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कार्मिक शाखा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज की तथा “वन्दे मातरम्” के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण करते हुए राष्ट्रभावना को प्रकट किया।
श्रीमती प्रियंका वर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि “वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर हम सबको राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा एवं एकजुटता के संकल्प को और सुदृढ़ करना चाहिए।”
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजन टीम से श्रीमती सोनाली शर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
0 Response to "वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर रेलवे कार्मिक शाखा में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन"
Post a Comment