झारखंड में अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: महिला कुश्ती के दूसरे दिन हरियाणा का दबदबा
रांची, 23 अगस्त 2025 — रांची, झारखंड में 22 से 24 अगस्त तक आयोजित हो रही अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन महिला वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती की सभी 10 भारवर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। महिला पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने राज्यों का गौरव बढ़ाया। हरियाणा की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
महिला फ्री स्टाइल कुश्ती: पदक विजेता (भार वर्गवार)
50 किग्रा:
स्वर्ण – हन्नी कुमारी (हरियाणा)
रजत – चंचल (उत्तर प्रदेश)
कांस्य – मधुरी (मध्य प्रदेश)
कांस्य – स्वेता (कर्नाटक)
53 किग्रा:
स्वर्ण – हंसिका (हरियाणा) | रजत – जूली (उत्तर प्रदेश) | कांस्य – इशिका (दिल्ली) | कांस्य – हीनाबेन (गुजरात)
55 किग्रा:
स्वर्ण – अहिल्या (महाराष्ट्र) | रजत – शिवानी (मध्य प्रदेश) | कांस्य – निशा (हरियाणा) | कांस्य – भाविका (गुजरात)
57 किग्रा:
स्वर्ण – नेहा शर्मा (दिल्ली) | रजत – अश्लेशा (महाराष्ट्र) | कांस्य – सलोनी (हिमाचल प्रदेश) | कांस्य – अंजली (हरियाणा)
59 किग्रा:
स्वर्ण – धनश्री (महाराष्ट्र) | रजत – सरिका (हरियाणा) | कांस्य – तनु (पंजाब) | कांस्य – तन्नु मलिक (उत्तराखंड)
62 किग्रा:
स्वर्ण – सविता (हरियाणा) | रजत – नितिका (दिल्ली) | कांस्य – योगिता (राजस्थान) | कांस्य – प्रगति (महाराष्ट्र)
65 किग्रा:
स्वर्ण – पुलकित (हरियाणा) | रजत – भूमि (उत्तर प्रदेश) | कांस्य – अपेक्शा (महाराष्ट्र) | कांस्य – पल्लवी (पंजाब)
68 किग्रा:
स्वर्ण – प्रियंका (SSCB) | रजत – कीर्ति (हरियाणा) | कांस्य – कीर्ति तुशीर (उत्तर प्रदेश) | कांस्य – अमृता (महाराष्ट्र)
72 किग्रा:
स्वर्ण – मंजू (हरियाणा) | रजत – साक्षी (उत्तर प्रदेश) | कांस्य – वेदांतिक (महाराष्ट्र) | कांस्य – दीक्षा (SSCB)
76 किग्रा:
स्वर्ण – सिमरन (हरियाणा) | रजत – वेदिका (महाराष्ट्र) | कांस्य – कृतिका (हिमाचल प्रदेश) | कांस्य – अंजू (उत्तर प्रदेश)
राज्यवार चैंपियनशिप अंकतालिका
पहला स्थान – हरियाणा : 220 अंक
दूसरा स्थान – महाराष्ट्र : 164 अंक
तीसरा स्थान – उत्तर प्रदेश : 118 अंक
चैंपियनशिप के तीसरे दिन ग्रीको-रोमन शैली की सभी भार वर्ग की प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी, जिनमें देशभर के पहलवान एक बार फिर पदकों के लिए भिड़ेंगे।
0 Response to "झारखंड में अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप: महिला कुश्ती के दूसरे दिन हरियाणा का दबदबा"
Post a Comment