-->

Popular Posts

उत्तर रेलवे मुख्यालय में दिव्यांग कर्मचारियों हेतु Unified Pension Scheme पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

उत्तर रेलवे मुख्यालय में दिव्यांग कर्मचारियों हेतु Unified Pension Scheme पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

 


नई दिल्ली, 17 जून 2025:

उत्तर रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली के कार्मिक शाखा सभागार में आज दिनांक 17 जून 2025 को दिव्यांग कर्मचारियों (विशेष रूप से श्रवण बाधित/DEAF) के लिए Unified Pension Scheme (UPS) विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुजीत कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किया गया।





कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रधान कार्यालय-II, श्री विवेक प्रकाश ने UPS योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे कर्मचारियों के दीर्घकालिक सामाजिक और वित्तीय संरक्षण हेतु एक दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को योजना की मूल अवधारणाओं तथा इसके व्यावहारिक लाभों से अवगत कराते हुए, इस दिशा में उठाए जा रहे उत्तर रेलवे के समर्पित प्रयासों को रेखांकित किया।




कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में श्री आकाश रावत, वरिष्ठ लिपिक, द्वारा एक सुसंगठित एवं तथ्यपरक प्रस्तुति दी गई, जिसमें UPS की प्रमुख विशेषताओं, पारंपरिक NPS से इसके अंतर, तथा परिवर्तन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई।



इस अवसर पर, श्रवण बाधित कर्मचारियों की बेहतर सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) से कुमारी प्रिया, एक प्रवीण सांकेतिक भाषा दुभाषिया के रूप में आमंत्रित की गईं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान सटीक और प्रभावी अनुवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को विषयवस्तु से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।



कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एवं समन्वय मुख्य कल्याण निरीक्षक, श्री संजीव दत्ता के निर्देशन में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, जिनके प्रयासों से यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक भी सिद्ध हुआ।



यह जागरूकता कार्यक्रम निःसंदेह Unified Pension Scheme के प्रति कर्मचारियों में व्यापक समझ विकसित करने तथा उन्हें सशक्त, जागरूक और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणास्पद पहल रहा। 






0 Response to "उत्तर रेलवे मुख्यालय में दिव्यांग कर्मचारियों हेतु Unified Pension Scheme पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article