
Paris Olympics: 16 खेलों पर सरकार ने खर्च किए 407 करोड़ रुपए, पेरिस में 95 मेडल पर दांव लगाएंगे भारतीय खिलाड़ी
पेरिस ओलंपिक 2024 शुरुआत में एक हफ्ते से कम समय बचा है। फ्रांस की राजधानी में 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स खेल के सबसे बड़े मंच पर उतरेंगे। भारत की ओर से 117 एथलीट्स का दल पेरिस जाएगा। भारत 16 खेलों के 69 इवेंट्स में चुनौती पेश करेगा। देश 95 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगा।
भारत ने टोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में सात मेडल हासिल किए थे जो कि उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। कोरोना के कारण 2021 में हुए इन खेलों के बाद साई ने पेरिस ओलंपिक साइकिल में काफी खर्च किए। भारत सरकार ने इन खेलों के लिए कुल मिलाकर 407 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। भारत इस बार मेडल्स की संख्या के दहाई आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद कर रहा है।
आर्चरी
भारत ने आर्चरी के खिलाड़ियों पर कुल मिलाकर 39.18 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसमें पांच टॉप्स के खिलाड़ी वहीं 13 डेवेलपमेंट तीरंदाज थे। भारत की ओर से तीन पुरुष और तीन महिला एथलीट हिस्सा लेंगे।
एथलेटिक्स
भारत का 28 खिलाड़ियों का एथलेटक्स दल ओलंपिक में जाने वाला है। बीते तीन साल में एथलेटिक्स पर 96.08 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह पैसा 36 नेशनल कैंप और 85 विदेशी दौरों पर खर्च किए गए हैं।
बैडमिंटन
भारत की ओर से सात खिलाड़ियों का दल पेरिस ओलंपिक जाएगा। सरकार की ओर से बैंडमिंटन खेल पर बीते तीन सालों में 72.03 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा 25 खिलाड़ियों पर खर्च हुआ जिसमें 10 टॉप्स शटलर और 15 डेवलेपमेंट शटलर पर खर्च हुए हैं।
बॉक्सिंग
साई की ओर से बॉक्सिंग पर इस ओलंपिक साइकिल में 60.93 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। भारत के बॉक्सिंग दल में दो पुरुष और चार महिला बॉक्सर शामिल हैं। यह पैसा कुल मिलाकर 29 खिलाड़ियों पर खर्च हुए जिसमें 9 टॉप्स और 20 डेवलेपमेंट बॉक्सर हैं।
शूटिंग
भारत इस बार ओलंपिक में अपना सबसे बड़ा ओलंपिक दल भेजने वाला है। भारत की ओर से 21 निशानेबाज इन खेलों में हिस्सा लेंगे। ओलंपिक में शूटिंग के हर इवेंट में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे। साई ने ओलंपिक के लिए 45 खिलाड़ियों पर 60.42 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
वेटलिफ्टिंग
भारत की ओर से इस बार भी वेटलिफ्टिंग में केवल एक ही खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आएगी। पिछले ओलंपिक में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता था जिसके बाद साई ने इस खेल पर 27 करोड़ रुपए खर्च किए। यह 27 करोड़ रुपए दो टॉप्स और छह डेवलेपमेंट लिफ्टर्स पर खर्च हुए।
रेसलिंग
भारत ने ओलंपिक साइकिल में कुल मिलाकर 37.80 करोड़ रुपए खर्च किए। उन्होंने 25 खिलाड़ियों के लिए नेशनल कैंप और विदेशी कैंप आयोजित किए। 25 पहलवानों को इसका फायदा मिला। भारत की ओर से छह पहलवान इन ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टेबल टेनिस
टेबल टेनिस में इस बार भारत इतिहास रचने वाला है। यह पहला मौका है जब भारत टीम इवेंट में हिस्सा लेगा। टीम इवेंट में क्वालिफाई करने के कारण भारत को सिंगल्स वर्ग में भी दो-दो कोटा हासिल हुए हैं। भारत की ओर से तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी ओलंपिक जाएंगे। साई ने टेबल टेनिस खेल पर 12.92 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
हॉकी
हॉकी में इस बार केवल पुरुष टीम पेरिस ओलंपिक जाएगी। टॉप्स के तहत पुरुष टीम पर 41.30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा 76 नेशनल कैंप और 36 विदेशी दौरों पर खर्च हुआ। भारत की पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। इस बार उनसे मेडल का रंग बदलने की उम्मीद है।
8 मुख्य खेलों पर हुआ खर्चा
खेल | खर्च | एथलीट |
आर्चरी | 39.18 करोड़ रुपए | 06 |
एथलेटिक्स | 96.08 करोड़ रुपए | 28 |
बैडमिंटन | 72.03 करोड़ रुपए | 07 |
बॉक्सिंग | 60.93 करोड़ रुपए | 06 |
शूटिंग | 60.42 करोड़ रुपए | 21 |
वेटलिफ्टिंग | 27 करोड़ रुपए | 01 |
रेसलिंग | 37.08 करोड़ रुपए | 06 |
टेबल टेनिस | 12.92 करोड़ रुपए | 06 |
खेल पर्यवेक्षक:- संजीव दत्ता
समन्वयक :- सपना दत्ता
दूरभाष :- 9971999864
प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com
Great work sir
ReplyDelete