विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वालीं 5वीं भारतीय महिला बनीं निकहत विश्व चैंपियन
इस्तांबुल। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन विश्व चैंपियन बन गई। उन्होंने 52 भारवर्ग के फाइनल में थाईलैंड की जितपोंग जुटामेंस को एकतरफा 5-0 से हरा दिया। जजों ने निकहत के पक्ष 30-27, 29-28, 30-27, 29-28 से निर्णय दिया। टूर्नामेंट में निकहत ने हर बाउट 5-0 से जीती ।
तेलंगाना की 25 साल की जरीन भारत की ऐसी पांचवीं महिला मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में सोने का तमगा अपने नाम किया है। इससे पहले दिग्गज एम सी मैरीकॉम ने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 में खिताब जीते थे। 2006 में सरिता देवी, जेनी आर एल और लेखा स्ट्रेंड केसी ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण जीत पदक जीता था। एजेंसी

0 Response to "विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वालीं 5वीं भारतीय महिला बनीं निकहत विश्व चैंपियन"
Post a Comment