-->

Popular Posts

पेरिस ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट ने भरी हुंकार, जहां जाने के लिए नहीं मिल रहा था वीजा वहीं जीता गोल्ड

पेरिस ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट ने भरी हुंकार, जहां जाने के लिए नहीं मिल रहा था वीजा वहीं जीता गोल्ड

 

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।




पेरिस ओलंपिक से पहले भारत की कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने हुंकार भरी और स्पेन ग्रां प्री में गोल्ड मेडल जीता। विनेश को स्पेन जाने के लिए वीजा के लिए मशक्कत करनी पड़ी लेकिन फिर वहां जाकर उन्होंने चैंपियन बनकर दिखाया और पेरिस में मेडल के लिए दावेदारी पेश कर दी।

विनेश ने स्पेन में जीता गोल्ड

विनेश फोगाट ने स्पेन ग्रां प्री में 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था। वह इससे पहले 53 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करती थीं। उन्होंने सबसे पहले टूर्नामेंट में पैन अमेरिका गेम्स की चैंपियन यूनेलिस गजमैन को 12-4 से हराया। इसके बाद उन्होंने कनाडा की मैडिसन पार्क को मात दी। सेमीफाइनल में कनाडा के रेसलर कैटी डटचक को 9-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल मैच में उनका सामना रुस की मारिया तियूमेरेकोवा से था। विनेश ने यह मैच 10-5 से अपने नाम किया।



विनेश का आत्मविश्वास बढ़ा

इस जीत से विनेश का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। विनेश पिछले साल तक 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए 50 किलोग्राम वर्ग में कोटा हासिल किया और अब इसी वर्ग में पेरिस में हिस्सा लेंगी। विनेश को इस कैटेगरी के लिए अपना वजन कम करना पड़ा जो कि काफी मुश्किल था। हालांकि विनेश ओलंपिक मेडल के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

तीसरी बार ओलंपिक खेलेंगी विनेश फोगाट

विनेश पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगी। वह इससे पहले रियो में और फिर टोक्यो में इन खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं। रियो में वह चोटिल हो गई थीं वहीं टोक्यो में वह पहले ही राउंड में हार गई थीं। बीते साल विनेश फोगाट के घुटने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में वापसी की।

विनेश फोगाट दो बार ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 2022 और 2019 में यह मेडल जीते। वहीं उन्होंने एशियन गेम्स में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन चैंपियनशिप में विनेश के नाम एक गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल हैं।

 खेल पर्यवेक्षक:-  संजीव दत्ता

समन्वयक :-       सपना दत्ता

दूरभाष :- 9971999864

प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com 


Related Posts

0 Response to "पेरिस ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट ने भरी हुंकार, जहां जाने के लिए नहीं मिल रहा था वीजा वहीं जीता गोल्ड"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article