
एशियाई खेलों के आठवे दिन चमके भारतीय सितारे ।
एशियाई
खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे
दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर
सकता है।
भारत ने अब तक जीते कितने पदक
स्वर्णः 13, रजतः 19, कांस्यः 19, कुलः 51
सविता
पूनिया ने जीता कांस्य पदक
डिस्कस थ्रो
में भारत की सीमा पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 58.62 मीटर दूर थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता। चीन की बिन फेंग ने स्वर्ण पदक
जीता। वहीं, जियांग झिचाओ ने रजत पर कब्जा किया।
नंदिनी ने
जीता कांस्य
नंदिनी
अगासारा ने 800 मीटर हेप्टाथेलॉन में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने इस
स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2:15:33 का समय लिया।
श्रीशंकर ने
लॉन्ग जंप में जीता रजत
भारत के
मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता है। उन्होंने 8.19 मीटर के बेस्ट जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के वांग जियानान ने
8.22 मीटर के बेस्ट जंप के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
अजय और
जिनसॉन ने जीता पदक
पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में भारत को दो पदक मिले। अजय कुमार सरोज ने रजत पदक पर कब्जा
किया। वहीं, जिनसॉन जॉनसन ने उनसे पीछे रहे और उन्हें कांस्य
से संतोष करना पड़ा। कतर के मोहम्मद अल गरनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हरमिलन को
मिला रजत पदक
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत को हरमिलन बैंस ने रजत पदक दिलाया। वह दूसरे स्थान पर
रहीं। बहरीन की विनफ्रेड मुटिले यावी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
तजिंदरपाल
ने किया कमाल
तजिंदरपाल
सिंह तूर ने भाला फेंक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। वह
लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल हुए हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी पहला स्थान हासिल किया था।
अविनाश
साबले ने स्वर्ण जीता
अविनाश
साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 8:19:53
मिनट का समय निकाला। इस प्रतियोगिता में यह भारत का 12वां स्वर्ण पदक है।
बैडमिंटन
में भारत स्वर्ण के करीब
बैडमिंटन
में भारत का मुकाबला चीन के साथ जारी है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। आखिरी मैच जीतने वाली टीम ही स्वर्ण अपने नाम करेगी।
परवीन ने पदक
पक्का किया
महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में मुक्केबाज परवीन ने पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने
क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा
तुर्दीबेकोवा को 5-0 के अंतर से हराया। परवीन 2022 एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण और 2022
विश्व कांस्य पदक विजेता हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने के
साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उनसे पहले निकहत जरीन और प्रीति
पनवार पेरिस का टिकट हासिल कर चुकी हैं।
निकहत जरीन
की हार
मुक्केबाजी
में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन को सेमीफाइनल में हार का
सामना करना पड़ा है। थाईलैंड की मुक्केबाज के खिलाफ वह 2-3 के
अंतर से हार गईं। अब उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा।
हॉकी में
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया के साथ ड्रॉ खेला
महिला हॉकी
में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला
है। इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी
है। तीन अक्तूबर को भारत अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच
में हांगकांग से भिड़ेंगा।
किनान ने
कांस्य पदक जीता
किनान ने
भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह 40 में
से 32 शॉट निशाने पर लगाने में सफल रहे। किनान डेरियस चेनाई
ने पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। चीन को स्वर्ण
और कुवैत को रजत पदक मिला।
शूटिंग में
एक और स्वर्ण
भारत ने
पुरुष ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361
का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप
शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार
दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।
शूटिंग में
एक और पदक
शूटिंग में
देश को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337
का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर
स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अदिति अशोक
ने जीता रजत
आज देश को
पहला पदक गोल्फ में मिला है। अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक
जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन
किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो
गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।
समन्वयक :- सपना दत्ता
दूरभाष :- 9971999864
प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com
8 वें दिन भारत किन खेलों में रहेगा भारत
का प्रदर्शन
एथलेटिक्स
मेडल इवेंट: महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धाएं (स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा) - सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगी, अंतिम कार्यक्रम शाम 6:15 बजे
महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट (ज्योति याराजी) - सुबह 7:10 बजे से
पुरुषों की 200 मीटर राउंड 1 हीट और सेमीफाइनल (अमलान बोरगोहेन) - सुबह 7:45 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुषों का शॉट पुट फाइनल (तजिंदरपाल सिंह तूर, साहिब सिंह) - शाम 4:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुषों की लंबी कूद फाइनल (मुरली श्रीशंकर, जेसविन एल्ड्रिन) - शाम 4:40 बजे
मेडल इवेंट: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (अविनाश साबले) - शाम 4:45 बजे
मेडल इवेंट: महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (सीमा पुनिया) - शाम 5:35 बजे
मेडल इवेंट: महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल (हरमिलन बैंस, दीक्षा) - शाम 5:50 बजे
मेडल इवेंट: पुरुषों की 1500 मीटर राउंड फ़ाइनल (अजय कुमार सरोज, जिन्सन जॉनसन) - शाम 6:00 बजे
मेडल इवेंट: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (ज्योति याराजी, नित्या रामराज) - शाम 6:45 बजे
बैडमिंटन
मेडल इवेंट: पुरुष टीम गोल्ड मेडल मैच (एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन): भारत बनाम चीन - दोपहर 2:30 बजे
बास्केटबाल
महिला प्रारंभिक दौर ग्रुप ए: भारत बनाम चीन - शाम 5:30 बजे
मुक्केबाजी
महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफाइनल: निकहत जरीन (भारत) बनाम चुथमत रक्सत (टीएचए) - शाम 4:30 बजे
महिलाओं के 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल: परवीन (IND) बनाम सितोरा
टर्डिबेकोवा (UZB) - 11:45 AM
महिलाओं के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: जैस्मीन (IND)
बनाम अनगयोंग वोन (PRK) - 12:30 PM
ब्रिज
पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 (भारतीय टीमें) - सुबह 6:30 बजे से
डोंगी से चाल
एकाधिक स्प्रिंट दौड़, हीट और सेमीफ़ाइनल (एकाधिक एथलीट) -
सुबह 7:00 बजे से
शतरंज
पुरुष टीम राउंड 3 (गुकेश डी, विदित
गुजराती, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा,
रमेशबाबू प्रागनानंद) - दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 3 (कोनेरू हम्पी, हरिका
द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका
अग्रवाल, सविता श्री बी) - दोपहर 12:30 बजे से
घुड़सवार
इवेंटिंग क्रॉस कंट्री टीम और व्यक्तिगत
(अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास
कुमार, आशीष विवेक लिमये) - सुबह 5:30 बजे
से
गोल्फ
पदक राउंड: पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 (अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) - सुबह 4:00 बजे से
मेडल राउंड: महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड
4 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) - सुबह 4:00 बजे से
हॉकी
प्रारंभिक महिला पूल ए: भारत बनाम दक्षिण
कोरिया - दोपहर 1:30 बजे
वालीबाल
महिला प्रारंभिक दौर पूल ए: भारत बनाम चीन
- शाम 4:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष स्पीड स्केटिंग 1000 मीटर स्प्रिंट हीट, सेमीफाइनल और फाइनल (विक्रम राजेंद्र इंगले, आर्यनपाल
सिंह घुमन) - सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: महिला स्पीड स्केटिंग 1000 मीटर स्प्रिंट हीट, सेमीफाइनल और फाइनल (कार्तिका जगदीश्वरन, संजना
बथुला) - सुबह 7:00 बजे
शूटिंग
पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन चरण 2, टीम पदक और व्यक्तिगत फ़ाइनल (क्यनान चेनाई,
पृथ्वीराज टोइंडमन, जोरावर सिंह संधू) - सुबह 6:30
बजे से
महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन चरण 2, टीम पदक और व्यक्तिगत फाइनल (राजेश्वरी
कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक) - सुबह
6:30 बजे से
स्क्वैश
मिश्रित युगल पूल ए (दीपिका
पल्लीकल/हरिंदरपाल सिंह संधू): भारत बनाम कोरिया - सुबह 8:30 बजे
मिश्रित युगल पूल डी (अनाहत सिंह/अभय
सिंह): भारत बनाम फिलीपींस - सुबह 10:00 बजे
पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 32: महेश मंगांवकर (IND) बनाम जोनाथन रेयेस (PHI) - दोपहर 1:30 बजे
मिश्रित युगल पूल ए (दीपिका
पल्लीकल/हरिंदरपाल सिंह संधू): भारत बनाम पाकिस्तान - दोपहर 1:30 बजे
मिश्रित युगल पूल डी (अनाहत सिंह/अभय
सिंह): भारत बनाम पाकिस्तान - दोपहर 3:00 बजे
वॉलीबाल
महिला प्रारंभिक दौर पूल ए: भारत बनाम चीन
- शाम 4:30 बजे
0 Response to " एशियाई खेलों के आठवे दिन चमके भारतीय सितारे ।"
Post a Comment