विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में दिल्ली स्टेशन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त की विषय वस्तु पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ श्री रवि कप्तान पूर्व निगम पार्षद चांदनी चौक, श्री जत्थेदार अवतार सिंह भूतपूर्व मेयर उत्तरी दिल्ली नगर निगम, श्रीमति मोहनजीत कौर जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष(भाजपा) के कर कमलों द्वारा किया गया। स्टेशन निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में सम्पूर्ण कार्यक्रम अपनी पूर्ण ओजस्विता के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ।
इस कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक श्री मुनींद्र कुमार चौधरी, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राजेश कद, देवेंद्र यादव ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष चांदनी चौक, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री सुभाष चक्रवर्ती उपाध्यक्ष उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन दिल्ली मंडल, श्री संजीव दत्ता मुख्य कल्याण निरीक्षक उत्तर रेलवे, श्री विपिन कुमार एवम समस्त स्टेशन स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन सपना दत्ता प्रधान टिकट परीक्षक द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी में विभाजन की विभीषिका से उत्पन्न पीड़ा को होर्डिंग्स के माध्यम से दर्शाया गया।
साथ ही साथ सपना दत्ता द्वारा विभाजन की इस विभीषिका को अपनी ओजस्वी कविता
आजादी ही थी मूल मंत्र गणतंत्र सज्ज होकर डोले।
प्रति अंग अंग शुभ हिंद बसे, भारत माता की जय बोले।।
ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में स्टेशन निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने इस कार्यक्रम के समापन पर आए हुए सम्मानित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया।











Bahut acche mam jee aap is shetra m kamyabi k shikar par pahuche ishwar se yahi prathana h
ReplyDeleteप्रिय सपना
ReplyDeleteआप हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं
ईश्वर सदा आपको ऊर्जा प्रदान करें
ऐसी शुभेच्छा के साथ अनेकानेक शुभकामनायें
Very good
ReplyDeleteअति सुन्दर 👌
ReplyDeleteअति सुंदर
ReplyDelete