-->

Popular Posts

अखिल भारतीय रेलवे कल्याण निरीक्षको का सम्मेलन

अखिल भारतीय रेलवे कल्याण निरीक्षको का सम्मेलन


भारत के सबसे बडे उद्यम  ‘रेल उद्योग’ की सेवा में सेवारत सभी रेल कर्मियों के कल्याण कार्य हेतु कल्याण निरीक्षक/ वेलफेयर इंस्पेक्टर कैडर का तीन दिवसीय शिविर का आयोजन, भगवान श्री कृष्ण  के पावन धाम श्री वृन्दावन में नये रंगनाथजी सभागृह/ पापडी चौक स्थली पर सफलता पूर्वक हुआ।


जिसमें भारतीय रेल के विभिन्न मंडल / जोन के कर्मठ  176 प्रतिनिधियों (कल्याण निरीक्षक)  ने पूर्ण मनोयोग से अपनी  सहभागिता निभाई। 







मुख्य अतिथि एवं ऑल इंडिया रेलवे वेल्फेयर  इंस्पेक्टर्स ग्रुप के संरक्षक श्री सुधाकर रंजन त्यागी जी ने रेल स्थापना दिवस 16 अप्रेल की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय रेल देश सेवा का सबसे बडा माध्यम है। 





 

ऑल इंडिया रेलवे वेल्फेयर  इंस्पेक्टर्स ग्रुप के सचिव एवं कॉर्डिनेटर श्री हेमंत शर्मा ने भारत के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों का वृन्दावन की पावन धरती पर सभी का हार्दिक  स्वागत करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।


श्री हेमंत शर्मा यह भी बताया की जनता की सेवा मे सेवारत रेल कर्माचारियों के कल्याण  कार्य की बेहतर सेवा  हेतु, एक वेल्फेयर इंस्पेक्टर एसोसियशन  का निमार्ण किया जाए, जिससे सभी रेल कर्मी  अपनी  बेहतर सेवा जनता को प्रदान कर सकें।


इस सभा मे विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे से आये हुए सभी कल्याण निरीक्षकों ने अपने अपने विचार सभी के साथ साझा किये।








इस आयोजन की सफलता में मुख्यत: सहयोग श्रीमति दीपा स्वामी, सर्व श्री लंकेश प्रताप जी एवं आगरा मन्डल के सभी कल्याण  निरीक्षक, विक्रम वलेचा, शिशु ओम दीक्षित  तथा अन्य रेल कर्मी (जिनका नाम शब्द सीमा के कारण लिखना संभव नहीं हो पा रहा है) का रहा।














इनके अलावा और भी एवं स्थानीय निवासी श्री निर्भय अग्रवाल, श्री मोना हलवाई, श्री पिंकी टेंट वाले एवं आचार्य यदुवंशी आदि का भरसक सहयोग प्राप्त हुआ।

खेल पर्यवेक्षक एवम मुख्य कल्याण निरीक्षक  संजीव दत्ता उत्तर रेलवे

मेल :- khelkhiladi55@gmail.com

दूरभाष :- 9971999864, 9717637610

Related Posts

0 Response to "अखिल भारतीय रेलवे कल्याण निरीक्षको का सम्मेलन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article