मुक्केबाज निकहत जरीन और नीतू स्ट्रेंड्जा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची
पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निकहत जरीन (52 भारवर्ग) और नीतू (48 भारवर्ग) ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। नीतू ने यूक्रेन की प्रतिद्वंद्वी हन्ना को हराया जबकि जरीन ने तुर्की की बुसे नाज पर 4-1 से जीत दर्ज की। जरीन ने 2019 में भी यहां पदक जीता था। हालांकि युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और परवीन (63 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई।
खेल पर्यवेक्षक: संजीव दत्ता
0 Response to "मुक्केबाज निकहत जरीन और नीतू स्ट्रेंड्जा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची"
Post a Comment