मीराबाई ने स्वर्ण के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालिफाई
मीराबाई चानू ने नए भार वर्ग 55 किलो में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया। सिंगापुर में उन्होंने कुल 191 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता। अस्वस्थ होने के कारण टूर्नामेंट से पहले ट्रेनिंग भी नहीं कर पाई थीं। उन्होंने स्नैच की तीनों लिफ्ट (81,84, 86 किलो) पास की। जर्क की एक लिफ्ट (105) भी पास करते ही कोच विजय शर्मा ने उन्हें बाकी की दोनों लिफ्ट नहीं उठाने दीं।
खेल पर्यवेक्षक: संजीव दत्ता
0 Response to "मीराबाई ने स्वर्ण के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालिफाई"
Post a Comment