-->

Popular Posts

उत्तर रेलवे ने रेल कर्मचारियों के लिए लगाया कर्मचारी परिवाद निवारण शिविर

उत्तर रेलवे ने रेल कर्मचारियों के लिए लगाया कर्मचारी परिवाद निवारण शिविर

 



उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय की कार्मिक शाखा ने अपने कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण हेतु मुख्य कार्मिक अधिकारी/सामान्य, श्रीमती हर्षा दास के नेतृत्व में कर्मचारी परिवाद निवारण शिविर का आयोजन  दिनाँक 15.10.2024 को किया। जिसमें कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थानान्तरण, वरीयता सूची में सुधार, रोस्टर, सेवा पुस्तिका में त्रुटियों का सुधार, एच आर एम एस में त्रुटियों का सुधार, उम्मीद कार्ड में नाम सम्मिलित करने, पेन्शन आदि कार्मिक शाखा से सम्बंधित परिवादों के निवारण हेतु लिखित शिकायत प्राप्त की तथा इसे सम्बंधित अनुभाग को प्रेषित किया।



इस शिविर के आयोजन की अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने भी  प्रशंसा की।

इस शिविर में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/ प्रधान कार्यालय श्री अभिषेक ठाकुर,उप मुख्य कार्मिक अधिकारी /प्रधान कार्यालय श्री विवेक प्रकाश,उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/राज श्री निखिल डोंगरी एवम सहायक कार्मिक अधिकारी श्री नरदेव कुमार ने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।



इस शिविर में निम्नलिखित कल्याण निरीक्षकों ने दो पारियों में कार्य किया और इस शिविर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया



कल्याण निरीक्षक तैनाती इस प्रकार रही 

प्रथम पारी प्रातः समय 10 से 13.30 बजे तक

1 संजीव दत्ता, 

2 रेणु राणा

3 परिवेश खन्ना

4 पंकज

दूसरी पारी समय 14.00 से 17.00 बजे तक

1 विनोद कुमार

2 आशीष गौतम

3 संदीप

लेखा विभाग के कर्मचारियों  के परिवाद निवारण हेतु  श्रीमती अनुराधा ठाकुर ने अपना संयुक्त  सहयोग दिया I



Related Posts

0 Response to "उत्तर रेलवे ने रेल कर्मचारियों के लिए लगाया कर्मचारी परिवाद निवारण शिविर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article