-->

Popular Posts

सेना के मुक्के  में है दम

सेना के मुक्के में है दम

 हिसार में आयोजित 6 वीं  एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का सफ़लतापूर्वक समापन हुआ य़ह प्रतियोगिता चौधरी  चरण सिंह विश्वविद्यालय  में 31 दिसंबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई  इस प्रतियोगिता मे देश के 38 राज्य एवं बोर्डों के 350 से अधिक मुक्केबाज खिलाडियों ने अपने खेल कोशल का प्रदर्शन किया 




हिसार। मेजबान हरियाणा के मुक्केबाज अभिमन्यु लौरा (80 भारवर्ग) और नवीन कुमार (92 भारवर्ग) ने शुक्रवार को यहां संपन्न हुई छठी एलीट राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही छह बार के एशियाई पदक विजेता असम के शिवा थापा (63.5 भारवर्ग) और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सेना के मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 भारवर्ग) भी मुक्केबाजी के राष्ट्रीय विजेता बने।











अभिमन्यु ने चंडीगढ़ के साहिल को 4-1 से और नवीन ने सेना के संजीत को 4-1 से शिकस्त दी। वहीं, शिवा थापा ने फाइनल में 2021 विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता रेलवे के अंकित नरवाल को 5-0 से, हुसामुद्दीन ने 2016 विश्व युवा चैंपियन



रेलवे के सचिन को 4-1 से हराया। 2022 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र (92 से अधिक भारवर्ग) को 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर के खिलाफ


फाइनल बाउट में वाकओवर मिला। सागर चोट के कारण मैच में फाइनल में नहीं खेल सके। सेना के अन्य मुक्केबाजों में विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा), सचिन (54 किग्रा), आकाश


(67 किग्रा) और सुमित (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। पंजाब के कार्तिक (86 किग्रा) और कर्नाटक के निशांत देव (71 किग्रा) ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।











इस प्रतियोगिता में  सेना ने छह स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक के साथ 61 अंक प्राप्त कर  अपना खिताब बरकरार रखा। 

रेलवे (दो स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य) और  44 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान  प्राप्त किया रेल्वे के गोविंद सहनी  ने  46-48 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक अपने नाम किया और दूसरा स्वर्ण पदक 57-60 किलो वर्ग में वरिंदर सिंह ने जीता रेल्वे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड दूसरे स्थान पर रहा 



और 

पंजाब (एक स्वर्ण, दो रजत, छह कांस्य)  41 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। अभिमन्यु लौरा को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान मुक्केबाज, पंजाब के कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज और मिजोरम के जोरम मुआना को सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर का पुरस्कार दिया गया।













खेल पर्यवेक्षक:  संजीव दत्ता

दूरभाष :- 9971999864

प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com


1 Response to "सेना के मुक्के में है दम"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article