
रेलवे ने जीता राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का ताज
6वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में दिनाँक 20 से 26 दिसम्बर 2022 को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि माननीय श्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्री ने प्रतियोगिता में 35 विभिन्न राज्यों और बोर्ड से आये 315 मुक्केबाजों को जिन्होंने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया उनको प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्री मध्यप्रदेश ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की ।
रेलवे ने 10 पदकों के साथ कुल 60 अंक अर्जित किये और पहला साथ प्राप्त किया।
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB)की मुक्केबाजों ने 5 स्वर्ण 3 रजत और 2 कांस्य पदकों को अपने नाम किया ।
Baca Juga
मध्य प्रदेश 1 स्वर्ण 2 रजत एवम 5 कांस्य पदकों के साथ 31 अंकों को अर्जित कर दूसरे साथ पर रहा
और हरियाणा 2 स्वर्ण 2 कांस्य पदकों तथा 28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इस प्रतियोगिता में सेना (SSCB) ने पहली बार नव नियुक्त दो महिला खिलाड़ियों के साथ टीम को उतारा और 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते ।
पहला मुकाबला 48 किलो भार वर्ग में रेलवे की मंजू रानी और तमिलनाडु की एस क्लीवनी के बीच हुआ जिसे रेलवे की मुक्केबाज ने 5-0 से इस मुकाबले को जीता। मध्य प्रदेश की अंजली और उत्तर प्रदेश की रजनी सिंह ने कांस्य पदक जीते।
50 किलो भार वर्ग में तेलंगाना की विश्व मुक्केबाजी और राष्ट्रमण्डल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निकहत ज़रीन ने रेलवे की अनामिका को स्प्लिट डिसीजन 3-2 बहुत ही करीबी मुकाबले से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
अनामिका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा यह बहुत ही कड़ा मुकाबला रहा था। अनामिका जो कि वर्ष 2021 की स्वर्ण पदक विजेता थीं और इस प्रतियोगिता में उनके खेल कौशल को सराहते हुए बेस्ट चैलेंजिग मुक्केबाज के ताज से माननीय खेल मंत्री ने श्री अनुराग ठाकुर जी ने सरहाया।
सुश्री शविन्दर कौर सिंधु अखिल भारतीय पुलिस और कल्पना हरियाणा की मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीते।
52 किलो भार का स्वर्ण पदक सेना की साक्षी ने अपने नाम किया उन्होंने रेलवे की ज्योति को 5-0 से परास्त किया। ज्योति ने रजत और राधा पाटीदार मध्य प्रदेश एवम सोनिया उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।
54 किलो में रेलवे की शिक्षा ने सुनीता हिमाचल प्रदेश की मुक्केबाज को 5-0 अंको के आधार पर हरा कर स्वर्ण पदक जीता। दिव्या पवार मध्य प्रदेश एवम एम दिव्या तमिलनाडु ने कांस्य पदक जीते ।
57 किलो का स्वर्ण पदक मनीषा हरियाणा, विनाक्षी हिमाचल ने रजत और सोनिया लाठर रेलवे एवम पूर्णिमा राजपूत मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीते।
60 किलो भार वर्ग में पूनम रेलवे की मुक्केबाज जो यूथ से एलीट में खेल रही थीं। उसने पंजाब की सिमरनजीत कौर जो कि ओलंपिक खेलों की प्रतियोगी विश्व प्रतियोगिता की 2018 की कांस्य पदक विजेता एशियाई प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता को हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रीति नागालैंड और क्रॉस ह्मांगैहसंगी अखिल भारतीय पुलिस की मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीते।
63 किलो भार में शशि चोपड़ा रेलवे ने स्वर्ण, माही लंबा मध्य प्रदेश ने रजत, नीमा चंडीगढ़ और रिंकी शर्मा उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक जीते।
66 किलो भार वर्ग में मंजू बंबोरिया मध्यप्रदेश ने स्वर्ण, अंकुशीत बोरो असम की मुक्केबाज ने रजत पदक जीते और कोमलप्रीत कौर पंजाब एवम परवीन अखिल भारतीय पुलिस ने कांस्य पदक जीते।
70 किलो भार वर्ग में एस टी चानू मणिपुर ने स्वर्ण श्रुति यादव मध्यप्रदेश ने रजत ललिता राजेस्थान और ज्योति रेलवे ने कांस्य पदक जीते।
75 किलो भार में टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता ने सेना की अरुदति चौधरी ने रजत पदक और जिज्ञासा राजपूत मध्यप्रदेश और भावना अखिल भारतीय पुलिस की मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीते।
81 किलो भार वर्ग में स्वीटी हरियाणा ने स्वर्ण और अनुपमा रेलवे ने रजत सुषमा अखिल भारतीय पुलिस एवम एम श्रीभवना तमिलनाडु की खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।
81+ किलो भार वर्ग में नूपुर रेलवे ने स्वर्ण जीत मोनिका अखिल भारतीय पुलिस ने रजत और लिपाक्षी राजस्थान और नेहा हरियाणा ने कांस्य पदक जीते।
सेना की मुक्केबाज साक्षी इस प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज बनी
और माही लंबा मध्यप्रदेश की मुक्केबाज को सबसे होनहार मुक्केबाज का खिताब मिला
और दिल्ली की श्रीमती रेखा को सरश्रेष्ठ रेफरी
एवम श्रीमती मालिनी सिंह महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ निर्णायक के खिताब से सम्मानित किया।
खेल पर्यवेक्षक: संजीव दत्ता
दूरभाष :- 9971999864
प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com
आपको यह समाचार कैसा लगा अपना विचार से हमे अवगत करे
ReplyDelete