
पेरिस ओलंपिक 2024 में कल कैसा रहा भारत का दिन और आज 07 अगस्त को किन खेलो में होगा प्रदर्शन।
Paris Olympics 2024 India Schedule Day 11: भारत की रेसलर विनेश फोगाट गोल्ड मेडल के लिए मैट पर उतरेंगी। वहीं वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी एक्शन में होंगी।
पेरिस ओलंपिक 2024 के दसवें दिन भारत को विनेश फोगाट और नीरज चोपड़ा के तौर पर दिन में अच्छी खबर मिली वही दिन का अंत हॉकी टीम की सेमीफाइनल हार के साथ हुआ। सात अगस्त दिन नया दिन होगा और भारत के पास एक बार फिर से मेडल जीतने के मौके होंगे। पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय खेल की कुछ बड़े नाम एक्शन में नजर आएंगे। इसमें रेसलर विनेश फोगाट, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, युवा पहलवान अंतिम पंघाल और भारतीय एथलीट अविनाश सबले का नाम शामिल है
भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच दिया है अब उनके पास मौका है कि वह गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करें ओलंपिक के इतिहास में आज तक कोई भारतीय रेसलर गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है दिनेश के अलावा भारत की युवा रेसलर अंतिम बंगाल भी आज अपने सुपर की बात करेंगे वहीं पिछले ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी आज रात एक्शन में होगी
खेल | इवेंट | खिलाड़ी | समय |
एथलेटिक्स | मैराथन रेस वॉक रिले मिक्स्ड | सूरज पंवार और प्रियंका | 11:00 |
गोल्फ | महिला इंडीविजुअल स्ट्रोक प्ले राउंड 1 | अदिति अशोक | 12:30 |
टेबल टेनिस | महिला टीम क्वार्टरफाइनल | भारत बनाम जर्मनी | 13:30 |
एथलेटिक्स | पुरुष हाई जंप क्वालिफिकेशन | सर्वेश अनिल | 13:35 |
एथलेटिक्स | महिला 100 मीटर हर्डल हीट | ज्योति यर्राजी | 13:45 |
रेसलिंग | महिला फ्रीस्टाइल प्री क्वार्टर फाइनल्स | अंतिम पंघाल | 14:30 |
एथलेटिक्स | पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन | अब्दुल्ला नारंगोलिनटेविडा प्रवीण चित्रावेल | 22:45 |
रेसलिंग | महिला 50 किलोग्राम फाइनल | विनेश फोगाट | 21:45 |
वेटलिफ्टिंग | महिला 49 किलोग्राम | मीराबाई चानू | 23:00 |
एथलेटिक्स | पुरुष 3000 मीटर स्टेपलचेज | अविनाश साबले | 01:13 (भारतीय समय अनुसार 8 अगस्त) |
खेल पर्यवेक्षक:- संजीव दत्ता
समन्वयक :- सपना दत्ता
दूरभाष :- 9971999864
प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com
Good information
ReplyDelete