- बैडमिंटन:
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में पहुंचे, पदक पक्का
- कुश्ती: अंतिम पंघाल
ने महिला फ्रीस्टाइल 53
किग्रा में जीता ब्रॉन्ज मेडल
- स्क्वैश: सौरव घोषाल
ने पुरुष एकल में जीता सिल्वर मेडल
- हॉकी: भारतीय महिला
टीम को सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ 4-0 से मिली हार
- कबड्डी: भारत ने आज
अपने दूसरे मुकाले में जापान को 56-30 से हराकर दर्ज की चौथी जीत
- तीरंदाजी: भारतीय
पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण पदक
- स्क्वैश: मिक्स्ड
डबल्स टीम ने जीता गोल्ड मेडल
- तीरंदाजी: भारतीय
पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
- बैडमिंटन: एचएस
प्रणॉय ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, मेडल पक्का
- पुरुष कबड्डी: भारत
ने चीनी ताइपे को 50-27
से हराया, मेडल पक्का
- तीरंदाजी: भारतीय
महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
- बैडमिंटन: पीवी सिंधु
को महिला एकल क्वार्टरफाइनल में मिली हार
एथलेटिक्स: मेंस मैराथन में क्रमशः 8वें और 12वें स्थान पर
रहे मान सिंह और बेलियप्पा अप्पाचांगदा
एशियन गेम्स 2023 मेडल टैली: भारत के पदकों की संख्या हुई 86
भारत ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2023 में तीन स्वर्ण, एक
रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते, जिससे रिकॉर्ड
मैडल टैली में पदकों की संख्या 86 हो गई।
हांगझोऊ में भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां
पुरुष टीम ने अपना दूसरा एशियन गेम्स खिताब जीता, वहीं महिला
टीम ने अपना पहला खिताब जीता।
दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने पहली बार स्क्वैश मिश्रित युगल
टूर्नामेंट जीतकर एशियाई खेल के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। इस बीच, सौरव
घोषाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा और वह लगातार पांच स्क्वैश एकल पदक जीतने
वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
अंतिम पंघाल ने एशियन गेम्स में डेब्यू करते हुए कांस्य पदक जीता। हालांकि, पूजा
गहलोत, मानसी अहलावत और नवीन कुश्ती के अपने-अपने कांस्य पदक
मुकाबले हार गए।
एचएस प्रणॉय ने बैडमिंटन क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व नंबर 2 ली ज़ी
जिया को हराकर अपना पहला एशियाई खेल का पदक पक्का कर लिया। वह एशियन गेम्स में
पोडियम स्थान हासिल करने वाले सैयद मोदी के बाद केवल दूसरे भारतीय पुरुष एकल
खिलाड़ी हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी पुरुष युगल
में पदक पक्का कर लिया है।
हालांकि, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में
चीन की ही बिंगजियाओ से हार गईं, जिससे उनका एशियन गेम्स 2023
अभियान समाप्त हो गया।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे और जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह
बनाई और एक पदक भी पक्का कर लिया।
महिला हॉकी सेमीफाइनल में भारत को चीन से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ
हांगझोऊ में ओलंपिक कोटा हासिल करने में असफल रहा। भारतीय शतरंज टीमें दो राउंड
शेष रहते हुए रजत पदक स्थान पर बनी रहीं।
बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी सेमीफाइनल में
पहुंचे, पदक पक्का
भारतीय पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
ने सिंगापुर के नगे जू जी और प्राजोगो जोहान को 20 मिनट में 21-7, 21-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इसी के साथ विश्व में तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी का एशियन गेम्स 2023 में
पदक भी पक्का हो गया है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कल सेमीफाइनल
में दुनिया की 5वें नंबर की मलेशियाई जोड़ी के आरोन चिया और
सोह वूई यिक से भिड़ेंगे।
कुश्ती: अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य पदक
भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने एशियन गेम्स 2023 में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में कांस्य पदक जीता, उन्होंने टोक्यो 2020
ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मंगोलिया की बोलोरतुया बैट-ओचिर को 3-1
से हराया। अंतिम पंघाल मौजूदा अंडर-20 विश्व
चैंपियन भी हैं।
19 वर्षीय भारतीय पहलवान को आज 19वें
एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल में जापान के अकारी फुजिनामी से हार मिली थी।
हालांकि, अंतिम पंघाल ने रेपेचेज राउंड में बाई के माध्यम से
कांस्य पदक मैच में जगह बनाई थी।
इस बीच, अंतिम पंघाल ने पिछले महीने सर्बिया में विश्व कुश्ती
चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
वहीं, भारत की मानसी महिलाओं के 57 किग्रा
कांस्य पदक मैच में मौजूदा एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता उज्बेकिस्तान की
लैलोखोन सोबिरोवा से कुछ ही सेकेंड के भीतर हार गईं। इस तरह भारत कुश्ती में एक और
पदक जीतने से चूक गया।
स्क्वैश: सौरव घोषाल ने जीता रजत पदक
भारत के सौरव घोषाल को पुरुष एकल मुकाबले में हारकर रजत पदक से संतोष करना
पड़ा। एशियन गेम्स 2023 स्क्वैश फाइनल में सौरव घोषाल का
सामना मलेशिया के इयान यो एनजी से हुआ और जहां उन्हें 3-1 से
हार मिली।
सौरव घोषाल ने इससे पहले, एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने
वाली भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा थे। महाद्वीपीय प्रतियोगिता में उनकी मेडल टैली
में पदकों की संख्या 10 हो गई है, जिसमें
तीन टीम स्वर्ण, दो एकल रजत, तीन एकल
कांस्य और दो टीम कांस्य पदक शामिल हैं।
इस बीच, भारत ने 19वें एशियन गेम्स स्क्वैश में
दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।
कुश्ती: पूजा गहलोत और नवीन को कांस्य पदक मैच में मिली हार
कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता पूजा गहलोत एशियन गेम्स 2023 में
अपनी उपलब्धि को दोहराने में असफल रहीं और कांस्य पदक मैच में उज्बेकिस्तान की
अकटेंज क्यूनिमजेवा से 2-9 से हार गईं। अक्तेंगे क्यूनिमजेवा
एशियाई चैंपियनशिप में तीन बार की कांस्य पदक विजेता हैं।
भारतीय पहलवान नवीन को एशियन गेम्स 2023 में ग्रीको-रोमन 130 किग्रा कांस्य पदक मुकाबले में रिपब्लिक ऑफ कोरिया के मिनसेओक किम के
खिलाफ 5-1 से हार मिली।
इससे पहले, 33 वर्षीय नवीन को क्वार्टरफाइनल में चीन के मेंग लिंग्झे ने
हराया था, लेकिन सिंगापुर के टिमोथी यू लोह के खिलाफ रेपेचेज
राउंड जीतकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई है।
हॉकी: भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ 4-0 से मिली
हार
भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ 4-0
से हारकर का सामना करना पड़ा। चीनी खिलाड़ियों ने मुकाबले में
शुरुआत से ही भारत के खिलाफ बढ़त बनाए रखी और अंत तक भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर
सकी।
भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को कांस्य पदक मैच के
लिए खेलेगी।
स्पोर्ट क्लाइंबिंग: चार भारतीयों ने लीड और बोल्डर सेमीफाइनल में जगह बनाई
भारतीय क्लाइंबर ने आज लीड और बोल्डर क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन
करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अमन वर्मा दोनों क्वालिफिकेशन राउंड के बाद आठवें स्थान पर रहे, उन्होंने
बोल्डर में 118.8 - 64.8 और लीड में 54.0 का स्कोर किया। इस बीच, भरत स्टीफन परेरा कामथ ने 69.7 बोल्डर और 28.1 लीड प्वाइंट के साथ 13वें स्थान पर रहे। पुरुषों का
सेमीफाइनल कल सुबह 6:30 बजे (IST) से
शुरू होगा।
सानिया फारूक शेख और शिवानी चरक महिला लीड और बोल्डर क्वालिफिकेशन राउंड में
क्रमशः 17वें और 18वें स्थान पर रहीं। वे शनिवार,
7 अक्टूबर को सुबह 10:50 बजे (IST)सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी।
कबड्डी: भारत ने जापान को 56-30 से हराया, सेमीफाइनल
में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गुरुवार को ग्रुप ए के चौथे और
अंतिम मैच में जापान को 56-30 से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज
की। हांगझोऊ में भारत गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने के इरादे से शुक्रवार को
पाकिस्तान से भिड़ेगा।
भारत ने आज दिन में पहले हुए ग्रुप ए के अपने तीसरे मुकाबले में चीनी ताइपे को
50-27 से
हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत अब गोल्ड मेडल मैच में जगह
बनाने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा।
तीरंदाजी: पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड मेडल
भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल में रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 235-230 से
हराकर एशियन गेम्स 2023 में अपना खिताब हासिल किया। भारत ने
इससे पहे 2014 के संस्करण में भी खिताब जीता था।
ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश जावकर की भारतीय तिकड़ी ने पहले तीन
शॉट पर 58, 58 और 59 का स्कोर किया,
जबकि चौथे शॉट पर परफेक्ट 60 के साथ स्वर्ण
पदक पक्का किया। अभिषेक वर्मा, जो 2018 में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, उन्होंने
स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, ओजस प्रवीण देवताले और प्रथमेश जावकर ने एशियाई खेलों में
अपना पहला पुरुष कंपाउंड टीम खिताब जीता। इससे पहले आज दिन में भारतीय महिला
कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
सेपक टकराव: महिला रेगु ने चीन को हराया, पुरुष रेगु को फिलीपींस से मिली हार
एशियन गेम्स 2023 में महिलाओं के रेगु ग्रुप ए मैच में भारत ने चीन को 8-21,
21-17, 21-15 से हराया।
इस बीच, पुरुषों के रेगु ग्रुप बी मैच में फिलीपींस ने भारत के खिलाफ 23-21,
21-17 से जीत हासिल की। इससे पहले भारत को थाईलैंड से भी हार मिली
थी, जिससे भारत को कल म्यांमार के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप
मैच जीतना जरूरी है।
सॉफ्ट टेनिस: भारतीय मिश्रित युगल टीमें हुईं बाहर
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में सॉफ्ट टेनिस में दो मिश्रित युगल टीमों को भेजा था।
हालांकि, दोनों टीमों ने तीसरे स्थान पर रहकर हांगझोऊ में
अपना अभियान समाप्त किया।
आध्या तिवारी और जय मीना ने ग्रुप ए में भारत के लिए प्रदर्शन किया, जहां
उन्हें चीनी ताइपे के खिलाफ 5-1 से और फिलीपींस के खिलाफ 5-3
से हार का सामना करना पड़ा।
रागा श्री कुलंदावेलु मनोगारबाबू और अनिकेत चिराग पटेल की दूसरी भारतीय
मिश्रित युगल टीम ने फिलीपींस को 5-3 से हराया, लेकिन
कोरिया गणराज्य और चीनी ताइपे के खिलाफ 5-0 से हार मिली।
कैनोई स्लैलम: विशाल केवट और शिखा चौहान सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के विशाल केवट ने 131.14 सेकेंड का समय लिया और हीट 2 में
चौथे स्थान पर रहकर एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों के कैनोई
सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस बीच, शिखा चौहान ने भी महिलाओं
की कायक सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। पुरुषों की कायक में हितेश केवट और शुभम
केवट हीट 2 में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे और
सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पुरुषों की कैनोई और महिलाओं की कायक स्लैलम सेमीफाइनल रेस कल आयोजित की
जाएगी। इस बीच, पुरुषों का कायक सेमीफाइनल शनिवार, 7 अक्टूबर
को निर्धारित है।
तीरंदाजी: पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल में बनाई जगह, पक्का
किया पदक
ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश जावकर की भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम
ने एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ 234-224
से जीत हासिल की।
इससे पहले भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में भूटान के खिलाफ 235-221 से
जीत हासिल की थी। भारत ने दूसरे एंड (राउंड) पर 60 का
परफेक्ट स्कोर किया था, जबकि अन्य एंड पर 59, 58 और 58 का स्कोर बनाया था। तीसरे छोर पर भूटान का
सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रहा था।
स्वर्ण और कांस्य पदक मैच आज ही खेले जाएंगे, जो क्रमशः भारतीय समयानुसार दोपहर 1:55
बजे और दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।
इससे पहले आज, महिला कंपाउंड टीम ने 19वें एशियन गेम्स
में भारत को 19वां स्वर्ण पदक दिलाया था।
स्क्वैश: दीपिका पल्लीकल-हरिंदर पाल संधू ने मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता
भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने एशियन गेम्स के इतिहास में
पहला मिश्रित युगल स्वर्ण पदक जीता। हांगझोऊ में फाइनल में भारतीय जोड़ी ने
मलेशिया के आइफा अजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल को 11-10, 11-10 से हराया। दीपिका-हरिंदर ने
केवल दो गेम हारकर एशियन गेम्स 2023 स्क्वैश मिश्रित युगल
खिताब जीता।
यह दीपिका पल्लीकल का पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल है, जबकि
हरिंदर पाल सिंह संधू ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना तीसरा पदक जीता है।
स्क्वैश मिश्रित युगल की सफलता ने 19वें एशियाई खेलों में
भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 कर दी है।
एशियन गेम्स 2023 भारत का शेड्यूल: 6 अक्टूबर
तीरंदाजी
- मेडल
इवेंट: रिकर्व महिला टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम
भारत: अंकिता भकत, भजन कौर, सिमरनजीत
कौर) - सुबह 6:10 बजे से
- मेडल
इवेंट: रिकर्व पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मैच (टीम
भारत: अतानु दास, धीरज बोम्मदेवरा, तुषार शेल्के) - सुबह 11:00 बजे से
बैडमिंटन
- पुरुष
एकल सेमीफाइनल (एचएस प्रणॉय) - सुबह 6:30 बजे से
- पुरुष
युगल सेमीफाइनल (चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी) - सुबह 6:30 बजे
से
ब्रिज
- मेडल
इवेंट: पुरुष टीम अंतिम सत्र 4 से 6: भारत
बनाम हांगकांग, चीन - सुबह 6:30 बजे
से
कैनोई स्लैलम
- मेडल
इवेंट: पुरुष कैनोई सेमीफाइनल और फाइनल (विशाल केवट) - सुबह 6:30 बजे
से
- मेडल
इवेंट: महिला कयाक सेमीफाइनल और फाइनल (शिखा चौहान) - सुबह 7:16 बजे
से
शतरंज
- पुरुष
टीम राउंड 8
(गुकेश डी, विदित गुजराथी, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) - दोपहर 12:30 बजे से
- महिला
टीम राउंड 8
(कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली,
वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल,
सविता श्री बी) - दोपहर 12:30 बजे से
क्रिकेट
- पुरुष
सेमीफाइनल: IND
vs BAN - सुबह 6:30 बजे
इक्वेस्ट्रियन( घुड़सवारी)
- मेडल
इवेंट: जंपिंग इंडिविजुअल (तेजस ढींगरा, कीरत सिंह नागरा, यश नेन्सी) - सुबह 6:30 बजे से
हॉकी
- मेडल
इवेंट: पुरुष फाइनल: भारत बनाम जापान - शाम 4:00 बजे
जू-जित्सु
- मेडल
इवेंट: महिला -52
किग्रा (रोहिणी कलाम, अनुपमा स्वैन) -
सुबह 6:30 बजे से
- मेडल
इवेंट: महिला -57
किग्रा (निकिता चौधरी, अंगीथा श्याजू) -
सुबह 6:30 बजे से
कबड्डी
- महिला
टीम सेमीफाइनल: भारत बनाम नेपाल - सुबह 7:00 बजे
- पुरुष
टीम सेमीफाइनल: भारत बनाम पाकिस्तान - दोपहर 12:30 बजे
रोलर स्केटिंग
- महिला
आर्टिस्टिक सिंगल फ्री स्केटिंग शार्ट प्रोग्राम (साईं समहिथा अकुलाई, ग्रीष्मा
डोनतारा) - सुबह 6:30 बजे से
सेपकटकराव
- पुरुष
रेगु प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम म्यांमार - सुबह 6:30 बजे
- पुरुष
रेगु सेमीफाइनल: अगर भारत क्वालीफाई करता है - सुबह 11:30 बजे
- महिला
रेगु सेमीफाइनल: अगर भारत क्वालीफाई करता है - दोपहर 1:00 बजे
सॉफ्ट टेनिस
- पुरुष
और महिला सिंगल प्रिलिमिनरी ग्रुप मैच (अनिकेत चिराग पटेल, जय
मीना, आध्या तिवारी, राग श्री
कुलंदावेलु मनोगरबाबू) - सुबह 7:30 बजे से
स्पोर्ट क्लाइम्बिंग
- पुरुष
बोल्डर और लीड सेमीफाइनल और फाइनल (अमन वर्मा, भरत
स्टीफन परेरा कामथ) - सुबह 6:30 बजे से
वॉलीबॉल
- महिला
क्लासिफिकेशन 9-12:
भारत बनाम मंगोलिया - सुबह 8:00 बजे
कुश्ती
मेडल इवेंट: महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा (सोनम मलिक), 68 किग्रा (राधिका), 76 किग्रा (किरण); पुरुष फ्रीस्टाइल: 57 किग्रा (अमन सहरावत),
65 किग्रा (बजरंग पुनिया) - सुबह 7:30 बजे से
खेल पर्यवेक्षक:- संजीव दत्ता
समन्वयक :- सपना दत्ता
दूरभाष :- 9971999864
प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com
0 Response to " "
Post a Comment