-->

Popular Posts

अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता मेडल, कुश्ती में भारत को मिला पहला ओलिंपिक कोटा

अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता मेडल, कुश्ती में भारत को मिला पहला ओलिंपिक कोटा

 


बेलग्रेड (सर्बिया): विश्व चैंपियनशिप में युवा भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल का शानदार अभियान कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ। इस मेडल के साथ ही अंतिम ने देश को पेरिस ओलिंपिक के लिए 53 किग्रा कोटा भी दिलाया। 19 वर्षीय पंघाल दो बार की यूरोपीय चैंपियन स्वीडन की जोना मालमग्रेन पर जीत के साथ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य  जीतने वाली 8वीं भारतीय महिला बन गईं।

कुश्ती में भारत को पहला कोटा

ब्रॉज मेडल का मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। अंत में अंतिम पंघाल ने तकनीकी श्रेष्ठता की जीत हासिल की। पेरस में अगले साल ओलिंपिक गेम्स होने हैं। यह पेरिस 2024 के लिए कुश्ती में भारत का पहला कोटा भी है। पंघाल ने मैच की शुरुआत काफी तेज की और 5-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद स्वीडन की रेसलर ने वापसी करते हुए लगातार 6 पॉइंट हासिल किए और मुकाबला रोचक बना दिया। पहले पीडियड के अंत में अंतिम को एक और पॉइंट मिला और मुकाबला 6-6 पर आ गया।


दूसरे पीरियड ने दो बार की अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघाल ने जोना मालमग्रेन को कोई मौका नहीं दिया और लगातार 10 पॉइंट हासिल करके मुकाबला 16-6 कर दिया। इसके बाद तकनीकी श्रेष्ठता पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। भारतीय पहलवान संयुक्त विश्व कुश्ती (UWW) के ध्वज तहत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। क्योंकि देश का कुश्ती महासंघ- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) निलंबित है।


चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारतीय महिलाएं

अंतिम पंघाल से पहले 8 भारतीय महिला खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। इसमें अल्का तोमर (2006), गीता फोगाट (2012), बबीता फोगाट (2012), पूजा ढांडा (2018), विनेश फोगाट (2019, 2022) और सरिता मोर (2021), अंशू मलिक (रजत) का नाम शामिल है।

खेल पर्यवेक्षक:-  संजीव दत्ता

समन्वयक :-       सपना दत्ता

दूरभाष :- 9971999864

प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com

Related Posts

0 Response to "अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता मेडल, कुश्ती में भारत को मिला पहला ओलिंपिक कोटा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article