-->

Popular Posts

इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, 'गोल्डन ब्वॉय' का आज 27 अगस्त 2023 मैच

इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, 'गोल्डन ब्वॉय' का आज 27 अगस्त 2023 मैच

 

टोक्यो ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक ही थ्रो में न सिर्फ पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया बल्कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। सिर्फ नीरज ही नहींकिशोर जेना और डीपी मनु ने भी भालाफेंक के फाइनल में जगह बना ली।

भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के करीब हैं। वह रविवार (27 अगस्त) को फाइनल में उतरेंगे। नीरज की नजर पहली बार इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने पर होगी। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी अब तक सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप ही स्वर्ण नहीं जीत पाया है। नीरज रविवार को अपनी झोली में स्वर्ण डालने उतरेंगे।

टोक्यो ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक ही थ्रो में न सिर्फ पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया बल्कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। सिर्फ नीरज ही नहीं देर से वीजा मिलने के चलते अंतिम क्षणों में बुडापेस्ट पहुंचने वाले किशोर जेना और डीपी मनु ने भी भाला फेंक के फाइनल में जगह बना ली। यह पहली बार है जब विश्व एथलेटिक्स की किसी एक इवेंट में तीन भारतीय एक साथ फाइनल में पहुंचे हैं। नीरज ने अपनी पहली ही थ्रो में 88.77 मीटर भाला फेंका। यह सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एक और स्वर्ण पदक के लिए तैयार हैं नीरज

साल

टूर्नामेंट

पदक

2016

जूनियर विश्व चैंपियनशिप

स्वर्ण

2016

दक्षिण एशियाई खेल

स्वर्ण

2018

एशियाई खेल

स्वर्ण

2018

राष्ट्रमंडल खेल

स्वर्ण

2020

टोक्यो ओलंपिक

स्वर्ण

2022

डायमंड लीग

स्वर्ण

 

फीफा ने स्पेन फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ उठाया कड़ा कदम, 90 दिनों के लिए किया निलंबित

 

फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप फाइनल में पुरस्कार समारोह के दौरान रुबियल्स को हर्मोसो को चूमते देखा गया था और बाद में इस घटना ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया। यहां तक कि स्पेनिश प्रीमियर ने भी इस घटना पर ध्यान दिया और जोर देकर कहा कि रुबियल्स की माफी पर्याप्त नहीं थी । 

वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने स्पेनिश फेडरेशन के अध्यक्ष लुइस रुबियल्स को 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। फीफा महिला विश्व कप फाइनल के दौरान स्पेनिश खिलाड़ी जेनी हर्मोसो के साथ कथित चुंबन की घटना के बाद कदम उठाया गया है। फीफा की अनुशासन समिति मामले की जांच करेगी और तब तक रुबियल्स किसी भी प्रकार की महासंघ गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएंगे।

 खेल पर्यवेक्षक:-  संजीव दत्ता

समन्वयक :-       सपना दत्ता

दूरभाष :- 9971999864

प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com


Related Posts

0 Response to "इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, 'गोल्डन ब्वॉय' का आज 27 अगस्त 2023 मैच "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article