
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023
भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में दिनाँक 31.03.2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
जिसमें भारत की विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री माननीया श्रीमती मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि के रूप में, श्रीमति संतोष खन्ना (पूर्व न्यायाधीश जिला उपभोक्ता फोरम एवं प्रधान संपादक महिला विधि भारती पत्रिका), श्रीमति रंजना अरोड़ा (सामाजिक कार्यकर्ता), श्रीमति शशि प्रभा (वरिष्ठ पत्रकार), श्रीमति सुदेश शर्मा (राष्ट्रीय मुख्यालय कमिश्नर बुलबुल), डॉ नीतू अरोड़ा (मैक्स हॉस्पिटल), श्रीमति राखी (चित्रकार), श्रीमति सपना दत्ता (साहित्यकार) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों यथा राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवम उत्तर रेलवे के लगभग 200 से अधिक स्काउट गाइड एवं लीडर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम काशुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा उप निदेशक (गाइड) श्रीमति सुरेखा श्रीवास्तव द्वारा स्वागत अभिभाषण के साथ हुआ तत्पश्चात प्रत्येक राज्य से आईं गाइड्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रंगायमान कर दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा झांसी की रानी विषयाधारित नृत्य नाटिका, राजस्थान राज्य द्वारा थाने कजारियो बना लूं लोकनृत्य, दिल्ली राज्य द्वारा बेखौफ आजाद जीना है मुझे नृत्य, हरियाणा राज्य द्वारा बेटी बचाओ विषयाधारित लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।
आदरणीय संतोष खन्ना द्वारा विधि आधारित वक्तव्य प्रदान किया गया जिसमें महिलाओं के अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई
श्रीमती सुदेश शर्मा ने गाइडों को संबोधित करते हुए संस्था को किस तरीके से प्रगति पथ की ओर अग्रसर किया जाए और संस्था किस तरीके से बच्चों के विकास में अपना योगदान देती है के विषय में सभी को बताया।
श्रीमती सपना दत्ता राष्ट्रपति पुरस्कार एवं नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय कवियत्री द्वारा ओजपूर्ण कविता जागो मातृ शक्ति जागो, भक्ति मुक्ति भुक्ति जागो ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपने ओजपूर्ण वक्तव्य से सभी को मातृशक्ति की शक्ति के संदर्भ विषय का बोध कराया।
तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी लेखी द्वारा संबोधन में सभी बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक विकास के बारे में बताया गया और देश के निर्माण से पूर्व व्यक्ति के चरित्र के निर्माण में स्काउटिंग गाइडिंग की भूमिका के महत्व को समझाया।
लैंगिक भेदभाव राष्ट्र में सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक अंतर लेकर आता है। भारत के संविधान में उल्लिखित समानता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना बहुत आवश्यक है।
महिला सशक्तिकरण के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए इसे हर एक परिवार में बचपन से ही प्रचारित व प्रसारित करना बहुत जरूरी है, तभी महिलाएं शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो पाएंगी। राष्ट्र सेवा के संदर्भ में राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं को बौद्धिक, शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना आवश्यक है।
अंत में कार्यक्रम के समापन में भारत स्काउट एवं गाइड के डायरेक्टर डॉ राजकुमार कौशिक द्वारा सारगर्भित धन्यवाद ज्ञापन एवम राष्ट्रगान द्वारा किया गया।
खेल पर्यवेक्षक:- संजीव दत्ता
समन्वयक :- सपना दत्ता
दूरभाष :- 9971999864
प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com
Bhout acha sanyogan hai kep it up god bless both of you
ReplyDelete