-->

Popular Posts

 जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण, पहलवानों व खेल मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद फैसला

जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण, पहलवानों व खेल मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद फैसला

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों से मुलाकात की। उन्होंने पहलवानों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया वहीं कहा कि इस परे मामले के लिए एक कमिटी का गठन किया जाएगा। जांच समिति 4 हफ्ते में पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। इस दौरान ब्रजभूषण शरण सिंह अपने पद पर नहीं रहेंगे।



विवादों में घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को आखिर झुकना ही पड़ा। जांच पूरी होने तक वह अपने पद से हट जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्माण किया जाए। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए बृजभूषण सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर दिया। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ ने यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समित गठित की है।




बजरंग पुनिया बोले, जांच के आश्वासन पर विरोध ले रहे हैं वापस

बैठक के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम विरोध वापस ले रहे हैं।  



तीरंदाज डोला बनर्जी बोलीं- सच्चाई सबके सामने आएगी

तीरंदाज डोला बनर्जी ने कहा, ''मुझे अभी मीडिया से पता चला है कि मैं इस समिति (आईओए की सात सदस्यीय समिति) का हिस्सा हूं। हम काम शुरू करेंगे और फिर बता पाएंगे कि सही तस्वीर क्या है। हम सुनिश्चित करते हैं कि सच्चाई सबके सामने आएगी।"




खेल पर्यवेक्षक:  संजीव दत्ता

दूरभाष :- 9971999864

प्रायोजन के लिए /For sponsorship : khelkhiladi55@gmail.com



0 Response to " जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण, पहलवानों व खेल मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद फैसला"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article